खुश होने पर कौन सा हार्मोन निकलता है?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 16:09

खुश रहने के लिए शरीर के हैप्पी हार्मोंस को बूस्ट रखना जरूरी, जानें ये क्या होता है और कैसे बूस्ट करें

कौन नहीं चाहता कि वह खुश रहे, लेकिन खुश रहने की वजह कहां से लाएं यह एक बड़ी चुनौती है। हम अक्सर खुश रहने की वजहों को बाहर तलाशते हैं, जबकि खुश रहने की वजह अंदर होती है। क्या आपको पता है कि हमारी बॉडी में चार तरह के हैप्पी हार्मोंस होते हैं। जिन पर हमारा खुश रहना निर्भर करता है।

शरीर के 4 हैप्पी हार्मोंस
पहला हैप्पी हार्मोंस होता है सिरोटोनिन, दूसरा एंडोर्फिन, तीसरा ऑक्सीटोसिन और चौथा डोपामाइन। जब हम मानसिक तौर पर परेशान होते हैं तो हमारी बॉडी में इन हार्मोंस की कमी होती है, जिसका असर हमारी मानसिक सेहत पर पड़ता है। अगर आप चाहते हैं कि आप खुश रहें तो इसके लिए बहुत जरूरी है कि आप कुछ ऐसा करें जिससे आपके ये हार्मोंस बूस्टेड रहें।

शरीर के 4 हैप्पी हार्मोंस कैसे काम करते हैं और इन्हें कैसे बूस्ट करें

1. ऑक्सीटोसिन

इस हार्मोन को लव के लिए जाना जाता है। ऑक्सीटोसिन नाम का ये हार्मोन बहुत फेमस है। यह हार्मोन तब उत्सर्जित होता है जब हम प्यार का इजहार करते हैं या उस इंसान के साथ रहते हैं जो दिल के करीब होता है।

2. डोपामाइन

डोपामाइन हार्मोन तब रिलीज होता है जब हमारे मस्तिष्क को यह संकेत मिलता है कि आपको कोई रिवॉर्ड मिलने वाला है। इसलिए इस हार्मोन को रिवार्ड केमिकल भी कहा जाता है।

3. सिरोटोनिन

इस हार्मोन को मूड को स्थिर रखने के लिए जाना जाता है। इसलिए जिस दिन आप खुद को लो महसूस करें उस दिन कुछ ऐसा काम जरूर करें ताकि सिरोटोनिन हार्मोन को बूस्ट किया जा सके।

4. एंडोर्फिन

अगर आप मानसिक तौर पर परेशान हैं, तो यह हार्मोन आपकी मदद कर सकता है। इसे बूस्ट कर मानसिक कष्ट को दूर किया जा सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info